TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

गोंडा : रेप के आरोपी पर सख्त कार्रवाई, संपत्ति की कुर्की का आदेश

 यूपी के गोंडा जिले में दुष्कर्म आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहा है। आरोपी के खिलाफ कुर्की करने का आदेश न्यायालय ने दिया है। आरोपी नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी के खिलाफ इसके पूर्व धारा 82 की कार्यवाही हो चुकी है।  


दारोगा राजेश कुमार कन्नौजिया ने बताया कि आरोपी वारिश अली पुत्र साकिर अली निवासी ग्राम पंचायत विरहमत पुर ने एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर दिल्ली ले गया। जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। न्यायालय का आदेश है कि यदि आरोपी निर्धारित समय हाजिर नहीं हुआ तो उसकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी।