बदायूँ में बहनोई की बहन से हुआ प्यार भागकर की शादी, फिर 5 दिन में ही बिखर गई पति-पत्नी की जिंदगी
बहनोई की बहन से हुये प्रेम संबंध के बाद प्रेमी के संजोय सपनों के महल ताश की पत्तों की तरह ढह गये। वजह रही कि बहनोई ने अपनी बहन की शादी कहीं और तय कर दी थी। जब इसकी जानकारी बहन के प्रेमी (साले) को हुयी तो उसने प्रेम विवाह करना उचित समझा।
प्रेम विवाद के बाद प्रेमी युगल परिवार की रजामंदी चाह रहे थे। इसी वजह से दोनों प्रेम विवाह के बाद घर लौटे तो परिवार की पंचायत में फजीहत का सामना करना पड़ा। आखिर में बहनोई ने शादी कराने से मना कर दिया। इससे आहत होकर प्रेमी युगल आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो गये।