TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

 क्या नई भर्ती के लिए बनेगा एमपी पुलिस चयन बोर्ड, शिवराज सरकार ने साफ की स्थिति

 मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) की ओर से करवाई गई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम पर सवाल उठने के बाद पुलिस चयन बोर्ड बनने की सुगबुहाट होने लगी है। एमपी सरकार के गृह विभाग ने सोमवार को पुलिस भर्ती को लेकर अलग से चयन बोर्ड बनाए जाने के कयासों पर स्थिति साफ की।


मध्य प्रदेश गृह विभाग के मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने कहा है कि पुलिस चयन बोर्ड का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय से प्राप्त हुआ है। गृह विभाग अब इस प्रस्ताव का शुरुआती परीक्षण कर रहा है। पुलिस मुख्यालय से भी इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी मांगी गई है। राजौरा ने स्पष्ट किया कि कि राज्य शासन द्वारा पुलिस चयन बोर्ड के गठन का फैसला ले लिए जाने की मीडिया में छपीं खबरें सही नहीं हैं।