TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर सरेआम बाइक सवार दो बदमाशों ने छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी।

 उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान में दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर सरेआम बाइक सवार दो बदमाशों ने छात्र वंश (16) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जानकारी के अनुसार रामपुर मनिहारान के मोहल्ला इकराम निवासी बिल्लू का पुत्र वंश (16) गोचर कृषि इंटर कॉलेज में हाई स्कूल का छात्र था। वंश बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे हाईवे पर स्थित मदर लैंड स्कूल के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार उसे गोली मारकर फरार हो गए।