TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दिल्ली में क्लासरूम में घुसा शख्स और 2 छात्राओं के उतारे कपड़े, न्यूड होकर किया पेशाब

 पूर्वी दिल्ली में एक सरकारी स्कूल की कक्षा में एक युवक कथित तौर पर घुसा और उसने दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया। इतना ही नहीं, उसने छात्रों के सामने कपड़े उतार कर पेशाब भी की। दिल्ली महिला आयोग ने दावा किया कि जब छात्राओं ने इस घटना की जानकारी प्राचार्य और शिक्षक को दी तो उन्होंने उन्हें चुप रहने और भूल जाने को कहा। इस मामले में पुलिस ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के स्कूल में लड़कियों के यौन उत्पीड़न के संबंध में एक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी नहीं दी।


निकाय के स्कूलों में कक्षा पांच तक के छात्र पढ़ते हैं। दिल्ली महिला आयोग ने 30 अप्रैल को जारी नोटिस में कहा कि स्कूल एसेम्ब्ली के बाद छात्र कक्षा में अपने शिक्षक का इंतजार कर रहे थे तभी एक अजनबी कक्षा में घुसा। नोटिस में कहा गया कि कथित तौर पर उसने एक बच्ची के कपड़े उतारे और उससे अश्लील शब्द कहे। इसके बाद वह दूसरी लड़की के पास गया और उसके तथा अपने कपड़े उतारे। इसके बाद आरोपी ने कक्षा का दरवाजा बंद कर दिया और छात्रों के सामने पेशाब की। आयोग ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और इस पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।