आज से दिल्ली में फिर भीषण गर्मी के साथ चुभने वाली लू, 45 तक जाएगा पारा; मौसम विभाग का अलर्ट
दिल्ली के लोगों को इस सप्ताह भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले दो दिनों में तापमान में तेजी से इजाफा होगा।
दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। यहां आर्द्रता का स्तर 69 से 36 फीसदी के बीच रहा।