5 साल की उम्र में विवाह, अब पति के साथ जाने से मना किया तो महिला का बंदूक की नोंक पर अपहरण; बहन को छत से फेंका
राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में बीस साल की महिला का बन्दूक की नोंक पर अपहरण करने का मामला सामने आया। मामला बाड़मेर जिले के एक गांव का है। अपहरण करने वाला महिला का पति है। घटना के दौरान आरोपी के साथ आए करीब 8-10 लोगों ने पीड़िता के मां-बाप और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की।
हालांकि, पुलिस को समय पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 40 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा कर महिला को छुड़ा लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है, जबकि शेष आरोपी फरार है। वृताधिकारी आनंद सिंह राजपुरोहित ने मामले की पुष्टि की है।