पति-पत्नी और वो, काम पर निकले पति का पत्नी ने किया पीछा, बीच सड़क पर युवती के साथ देखा तो कर दी धुनाई
यूपी के कानपुर जिले में बीच सड़क पर पति-पत्नी और वो का हाईवोल्टेज ड्रामा नजर आया है। मामला शहर के सीसामऊ स्थित पी-रोड का है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दंपत्ति नौबस्ता क्षेत्र में किराए के मकान में रहते हैं। जिसके बाद महिला ने पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
मूलरूप से हमीरपुर के राठ जिले की रहने वाली महिला पति के साथ उस्मानपुर इलाके में किराए के मकान में रहती है। उसने बताया कि उसकी शादी 2010 में मोदहा निवासी मोहित निगम से हुई थी। पति के कई लड़कियों से संबंध हैं। जिस कारण आए दिन आपस में विवाद होता रहता था। गुरुवार को पति काम पर जाने की बात कह कर निकला। जब उसने पीछा किया तो पति पीरोड निवासी युवती के साथ घूम रहा था।