TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

पति ले गया सौतन, अब ससुर रखता है गलत नजर, महिला ने पुलिस को बताई आपबीती

 पति के सौतान लाने के बाद ससुर अपने ही पुत्रवधू पर ही गलत नजर रखने लगा। विवाहिता ने ससुर पर गलत नजर रखने का आरोप लगाया है। वहीं, घर के अन्य लोगों पर मारपीट घर से बाहर निकालने के मामले में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, ससुर समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का उसहैत थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


उसहैत थाना क्षेत्र के गांव झझरऊ निवासी आशमीन बेगम ने एसएसपी से की शिकायत पर दर्ज हुये मुकदमे के मुताबिक, उसके पिता ने चार वर्ष पूर्व उसकी शादी झझरऊ के वसीम खां पुत्र जुम्मन खां के साथ की थी। पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। ससुराल पक्ष के लोग एक कार की मांग को लेकर उसे आये दिन प्रताड़ित करते थे। अब तक उसके साथ कई दफा मारपीट की गयी, लेकिन वह परिवार चलाने के वास्ते सबकुछ सहती रही।