TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सीएम केजरीवाल को खालिस्तानी आतंकियों से खतरा,पंजाब पुलिस ने की सुरक्षा बढ़ाने की सिफारिश, दिल्ली पुलिस ने मांग को किया खारिज

 आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खालिस्तानी आतंकियों से जान का खतरा है। यह अंदेशा पंजाब पुलिस ने जताया है।


पंजाब पुलिस ने इस आधार पर दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिखकर केजरीवाल की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने उनकी इस मांग को खारिज करते हुए यह कहा है कि उन्हें पहले ही सबसे उच्च स्तर की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।