TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

ऋषिकेश से लेकर यूएसनगर तक तीन-तीन कत्ल से दहला उत्तराखंड, भाजपा नेता-डीजी विवाद से लेकर अवैध संबंधों के शक पर पत्नी की हत्या 

 शांत समझे जाने वाले उत्तराखंड में शनिवार को तीन - तीन कत्ल की वारदातें हुईं। यूएसनगर में खनन के खेल ने भाजपा नेता की जिंदगी छीन ली। वहीं देहरादून में पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी ही पत्नी को गला दबाकर मार डाला। जबकि ऋषिकेश के निकट रिसॉर्ट में हुए विवाद से एक कर्मचारी की मौत हो गई।


चार धाम यात्रा और पयर्टन सीजन के बीच तीन -तीन हत्या की वारदात से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। दो मामलों में आरोपित देर शाम तक पुलिस की पकड़ से बाहर थे। खासकर यूएसनगर में खनन के खेल को लेकर भाजपा नेता की हत्या ने पुलिस - प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिए हैं।