TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

रामपुर आया तीन फीट का दूल्हा, स्कॉर्पियो में बिठाकर ले गया ढाई फिट की तहसीन

 ढाई फिट की तहसीन बनी दुल्हन को शनिवार को अपना हमसफर मिल ही गया। उसका निकाह साढ़े तीन फिट के दूल्हे के साथ हो गया। इन अनोखी शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने दोनों को आशीर्वाद दिया साथ ही खुशहाल जीनव की कामना भी की। नगर के मोहल्ला फर्राशान निवासी नबील खां की बेटी तहसीन (29) की हाइट बेहद कम है। परिजनों के मुताबिक उसकी हाइट महज ढाई फिट है। इसके कारण तहसीन की शादी नहीं हो पा रही थी।


रिश्ता ढूंढ-ढूंढकर हताश हो चुके परिजन उसकी शादी की उम्मीद छोड़ चुके थे। लेकिन तहसीन के सितारे बुलंदियों की ओर थे। कुछ माह पूर्व संभल जिले से तहसीन के लिए रिश्ता आ गया। दूल्हे की हाइट भी तहसीन के माकूल थी। जिसके बाद परिजनों की बांछें खिल गईं। परिजनों के मुताबिक दूल्हे की हाइट साढ़े तीन फिट है और वहां भी वह लंबे समय से दुल्हन की तलाश में था। दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई और झटपट रिश्ता कर दिया गया। शनिवार को दोनों का निकाह पढ़ा दिया गया। शाहबाद स्थित एक मैरिज हॉल में ढाई फिट की दुल्हन और साढ़े तीन फिट के दूल्हे की शादी की चर्चा पर लोगों में भी कौतूहल पैदा हो गया।