TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दिल्ली में जेएनयू फिर शर्मसार, कैंपस में एमसीए की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी छात्र गिरफ्तार

 जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में एमसीए की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 31 वर्षीय हिमांशु रंजन मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है। वह जेएनयू में ही भाषा विभाग में लैंग्वेज कोर्स कर रहा है और सीए भी है। वह मुनिरका में किराये पर रहता है।


पीड़ित छात्रा की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि पीड़िता जेएनयू में एमसीए की छात्रा है और हॉस्टल में ही रहती है। वह एक कंपनी में इंटर्नशिप कर रही है। उसने दफ्तर की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टेट्स पर लगा रखी थी। इसके चलते ही आरोपी की उसके साथ जान-पहचान हुई थी।