दिल्ली के रोहिणी में चल रहा MCD का बुलडोजर, केएन काटजू मार्ग पर अस्थायी अतिक्रमण हटाना शुरू
राजधानी दिल्ली में अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रस्तावित अतिक्रमण विरोधी अभियान गुरुवार को केएन काटजू मार्ग उत्तरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में चलेगा। दिल्ली में एमसीडी द्वारा घोषित अतिक्रमण विरोधी अभियान का अब अच्छा असर दिखने लगा है।अभियान से पहले लोगों ने रोहिणी के केएन काटजू मार्ग पर अस्थायी अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया है।
कार्यालय सहायक आयुक्त, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के अनुसार, सरकारी भूमि, फुटपाथ और पैदल मार्ग से अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए उत्तरी डीएमसी द्वारा अन्य विभागों के साथ विशेष अतिक्रमण हटाने का अभियान तय किया गया है।