यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, डंपर से टकराई बुलेरो, 4 महिलाओं समेत 5 की मौके पर मौत
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां जेवर क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जाते समय एक ट्रक में पीछे से एक गाड़ी टकरा गई।
गाड़ी में 7 व्यक्ति सवार थे। इस हादसे में चार महिलाओं समेत 5 की मौके पर मौत हो गई। जबकि वहीं 2 लोगों का कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया है।