TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

उरई में सट्टा माफिया पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

 उरई में डीएम के निर्देश पर बुधवार को कोटरा पुलिस ने सट्टा माफिया रामकरन राजपूत की दो करोड़ 25 लाख की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली। इसमें 36 लाख रुपये नगद, चार ट्रक, मकान-प्लॉट शामिल है।


शहर के गांधीनगर निवासी सट्टा माफिया रामकरन राजपूत के खिलाफ गैंगस्टर समेत 9 संगीन मामले दर्ज हैं और कई दफा वह जेल जा चुका है। मौजूदा समय में भी जेल में है। प्रशासन ने कोटरा थानाध्यक्ष कृष्णपाल सरोज से इसकी चल-अचल संपत्ति की जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में रामकरन ने अवैध रूप से एक बाइक, चार ट्रक, एक कार के अतिरक्ति अचल सम्पत्ति के रूप में मौजा मौखरी में 205.30 वर्गमी का प्लाट अपने नाम खरीदी है जिसकी अनुमानित लागत 20 लाख रुपये है।