बिहार में सिपाही ने ससुराल में की ताबड़तोड़ फायरिंग, ससुर की मौत, साला घायल
मुंगेर में एक सिपाही ने अपने ससुराल में पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात में ससुर की मौत हो गई और साला घायल हो गया है। वारदात के बाद हमलावर सिपाही ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिपाही सोनू का आंचल से प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद अनबन होने से आंचल अपने मायके में रह रही थी। आंचल की विदाई को लेकर ही झगड़ा चल रहा था।