तस्वीरों में देखें मुख्यमंत्री का मथुरा दौरा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर किए दर्शन, बरसाना में पूजा, रसखान को किया नमन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कान्हा की नगरी मथुरा से राधारानी के गांव बरसाना तक भक्ति भावना में डूबे नजर आए। दो दिवसीय मथुरा दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुरजी के दर्शन के साथ की। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित केशवदेव मंदिर में ठाकुरजी दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह और योगमाया मंदिर में दर्शन किए।
भागवत भवन में सेवायतों ने मुख्यमंत्री को विधि-विधान से पूजन अर्चन कराया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाद मुख्यमंत्री ने गोकुल स्थित रसखान समाधि स्थल पर हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। यहां मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक हुई। इसमें ब्रज क्षेत्र की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री बरसाना पहुंचे। यहां राधारानी मंदिर में विधिवत पूजा की।