TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

देवर के साथ हिमाचल गई थी पत्नी, लौटने पर पति का खौफनाक कारनामा, सीने में गोली मारकर की हत्या

 चचेरे देवर के साथ हिमाचल घूमने गई पत्नी से गुस्साए पति ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। अपने दो भाइयों की मदद से बुआ के घर पर मौजूद पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के पिता ने हत्यारोपी पति समेत तीन के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा कायम कराया है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। सीओ सहसवान सीपी सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।


हत्या की वारदात सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में रविवार रात तकरीबन 12:30 बजे करीब हुयी। कासगंज जिले के थाना सोरों के गांव मल्लाह नगर के अर्जुन सिंह ने अपने 28 वर्षीय बेटी माधुरी की शादी वर्ष 2019 में सहसवान के गांव मचौना की मढ़ैया के प्रमोद कुमार मदनलाल के साथ की थी।