TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

बलरामपुर में मां ने नाबालिग बेटी को दुष्कर्मियों के हाथ सौंपा, तीन लोगों ने किया गैंगरेप

 मां ने अपनी ही नाबालिग बेटी को दुष्कर्मियों के हाथ सौंप दिया। बेटी के साथ बंद कमरे में तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी सुनवाई थाने में नहीं हुई तो उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। दबाव बढ़ने पर पुलिस ने एक आरोपी को शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। सीओ ने मामले की जांच की तो सच सामने आया। मां व तीन दुष्कर्म के आरोपियों पर सोमवार को केस दर्ज हुआ है। घटना 20 मई को हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।


हर्रैया थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। मणिपुर बाजार निवासी संतोष कुमार उर्फ पिंटू सोनी का उसके घर आना-जाना था। किशोरी के मुताविक संतोष व उसकी मां के बीच अवैध सम्बन्ध थे। उसने दोनों को कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो विरोध किया। जिस पर उसकी मां ने बेटी को धमकाया। किशोरी के मुताविक 20 मई को शाम सात बजे संतोष अपने साथ आकाश व कन्धई लाल को लेकर उसके घर आया। मां ने उसे चाय बनाने को कहा। किशोरी का आरोप है कि सभी लोग चाय पी रहे थे, इसी बीच उसकी मां घर से बाहर निकल गई। उसने दरवाजा बंद कर कुंडी चढ़ा दी।