TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

UP की श्रुति शर्मा बनीं UPSC टॉपर, बताया कैसे की पढ़ाई, सक्सेस का मंत्र

 संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2021 के सोमवार को घोषित किए गए परिणाम श्रुति शर्मा ने देशभर में टॉप किया है। अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाली श्रुति की इस कामयाबी ने सबको चौंका दिया है। श्रुति का परिवार दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में रहता है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली हैं। श्रुति अपनी इस सफलता का श्रेय हर उस व्यक्ति को देना चाहती हैं, जिन्होंने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


वह इस कामयाबी का श्रेय अपने परिवार, माता-पिता, दोस्तों, जामिया की कोचिंग सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों को भी दे रही हैं, जहां उन्होंने पढ़ाई की है। श्रुति ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन तथा जेएनयू में हिस्ट्री से पोस्ट ग्रेजुएशन की है। वह पिछले दो साल से जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग से पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे स्वीकार करूंगी, लेकिन मेरी व्यक्तिगत रुचि शिक्षा और महिला सशक्तिकरण क्षेत्र है