TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

15 दिन में 332 महिलाओं ने अपनाया त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन


-एक इंजेक्शन और तीन महीने तक गर्भ से छुट्टी : डॉ. अंजुश सिंह 

-बास्केट ऑफ़ चॉइस के साधन अपनाएं परिवार में खुशहाली लाएं  : सीएमओ 


कासगंज, 26 जुलाई 2022


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 15 दिन में 332 महिलाओं ने अंतरा जैसे नवीन गर्भनिरोधक साधन को अपनाया है। एक साल में अंतरा इंजेक्शन के तहत कुल चार डोज़ देने का प्रावधान है। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवध किशोर प्रसाद का।





सीएमओ ने बताया कि जनसंख्या पखवाड़ा के अंतर्गत परिवार नियोजन संबंधी जागरुकता लाने और स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए जिले में बास्केट ऑफ़ च्वाइस के माध्यम से परिवार नियोजन संसाधनों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने अपील की है कि परिवार नियोजन बास्केट ऑफ़ चॉइस के साधन को अपनाएं, परिवार में खुशहाली लाएं।


 डॉ. अवध किशोर प्रसाद का कहना है कि खुशहाल परिवार दिवस, अंतराल दिवस और ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस सत्र के माध्यम से सभी स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर भी बॉस्केट ऑफ च्वाइस का प्रदर्शन कर लोगों को परिवार नियोजन संसाधनों के बारे में जानकारी एवं परिवार नियोजन के साधन को अपनाने पर ज़ोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधन उपलब्ध हैं। पखवाड़े के अंतर्गत महिला व पुरुष नसबन्दी के लगातार शिविर भी आयोजित किए जा रहे है।


नोडल अधिकारी डॉ. अंजुश सिंह ने बताया कि परिवार नियोजन साधनों को लोगों तक पहुंचाने के लिए बास्केट ऑफ़ चॉइस में परिवार नियोजन साधनों को एक जगह रखा गया है, जिससे लाभार्थी अपनी मर्ज़ी से परिवार नियोजन के किसी भी एक साधन  चुन सकता है। बास्केट ऑफ़ चॉइस में अंतरा इंजेक्शन ( त्रैमासिक गर्भनिरोधक), छाया, माला-एन ( साप्ताहिक गोली ), आईयूसीडी, पीपीआईसीयूडी, कंडोम आदि अस्थाई साधन मौजूद हैं।


परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया कि अंतरा इंजेक्शन को महिलाएं बहुत पसंद कर रही है। जनसंख्या पखबाड़ा के अंतर्गत 15 दिन में 332 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन ( त्रेमासिक गर्भनिरोधक ) को अपनाया है। उन्होंने कहा कि इंजेक्शन लगवाने के 5 या 10 मिनट अस्पताल में ही रुकें, इंजेक्शन लगे हुई जगह को रगड़े नहीं, दूसरा इंजेक्शन लगवाने के लिए कार्ड पर दी हुई तारीख़ पर ही अस्पताल पर आकर इंजेक्शन लगवाएं। उन्होंने कहा इंजेक्शन लगवाने के बाद 13 हफ्ते बाद यौन संबंध बना सकती हैं। इंजेक्शन लगने के बाद यदि महावारी में खून स्त्राव ज़्यादा या कम हो तो घबराने की ज़रूरत नहीं है, अंतरा टोल फ्री नंबर 1800-103-3044 पर कॉल कर परामर्श लें, ज़्यादा परेशानी होने पर सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ वेलनेस सेंटर पर आकर चिकित्सक से सम्पर्क कर उनसे सलाह लें। 

उन्होंने कहा - इंजेक्शन से कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है, बच्चे के जन्म के 6 सप्ताह बाद एवं गर्भपात के तुरंत बाद अंतरा इंजेक्शन लगवा सकते हैं। अंतरा इंजेक्शन (त्रेमासिक इंजेक्शन ) तीन माह के अंतराल से लगाया जाता है। एक बार इंजेक्शन लगवाने से तीन माह तक अनचाहे गर्भ से छुटकारा पा सकते हैं।


-किसरोली निवासी 30 वर्षीय पिंकी पति राकेश ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। पिंकी ने कहा छोटे परिवार के लिए अंतरा इंजेक्शन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर पर आठवीं  डोज़ लगवाई है। तीन माह के अंतराल से उन्हें इंजेक्शन की डोज़ लगी।अंतरा इंजेक्शन के बारे में उन्हें आशा ने कहा कि वे अस्पताल जाकर अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने के लिए अंतरा इंजेक्शन लगवा लें। जिससे कोई परेशानी नहीं होती है।


-कासगंज निवासी 28 वर्षीय आरती ने बताया कि उनका एक बेटा है। उन्होंने कहा कि बच्चे में तीन साल के अंतराल रखने के लिए उन्होंने आशा से परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परिवार नियोजन के अस्थाई साधन अंतरा इंजेक्शन को अपनाया उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासगंज पर इंजेक्शन की छठी डोज लगवाई है। इंजेक्शन लगाने वाली नर्स ने उन्हें बताया कि तीन माह के अंतराल से इंजेक्शन लगवाना चाहिए, एक इंजेक्शन से तीन माह तक गर्भवती नहीं होंगी। आरती का कहना है इंजेक्शन लगवाने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई, और अनचाहे गर्भ से छुटकारा मिला।