TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए जनपद शुक्रवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। 31 जुलाई तक चलने वाले अभियान के तहत संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरुकता सहित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान आज से 

-रैली निकालकर होगा अभियान का शुभारंभ

-15 जुलाई से शुरू होगा दस्तक अभियान   


मैनपुरी, 30 जून 2022।

मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए जनपद शुक्रवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। 31 जुलाई तक चलने वाले अभियान के तहत संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरुकता सहित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 



मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी पी सिंह  ने बताया कि एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। 1 जुलाई को सुबह 11:00  पर जिलाधिकारी कार्यालय से शहरी क्षेत्र को कवर करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर रैली का समापन किया जाएगा l रैली निकालकर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। पूरे माह वेक्टर जनित रोगों जैसे- मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए जागरुकता सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 


वेक्टर बोर्न डिजीज के नोडल अधिकारी डॉ.  राजीव  ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जनपद में 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें आशा घर-घर जाकर दस्तक देंगी और लोगों को जागरुक करेंगी। उनकी सेहत का हाल पूछेंगी। 


जिला मलेरिया अधिकारी जेडए जैदी  ने बताया कि अभियान में एक दर्जन से अधिक विभाग शामिल रहेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग आदि विभागों की ड्यूटी लगाई गई है। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर उन्हें चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भिजवाने का काम करेगी। लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी रविंद्र गौर ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, सूचना और उद्यान विभाग की सहभागिता रहेगी। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जहां भी मच्छर पनपने की संभावना होगी। वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।