TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

अंतरा' और 'छाया' को अपनाकर खुशहाल हैं परिवार- सीएमओ


अंतरा को अपनाने पर लाभार्थी को प्रति डोज मिलता है 100 रुपये


फिरोज़ाबाद, 17 अगस्त 2022। 

परिवार नियोजन अपनाने वाले परिवार अंतरा और छाया को अपनाकर खुशहाल दाम्पत्य जीवन जी रहे हैं। अंतरा अपनाने से महिलाओं को अनचाहे गर्भ से निजात मिल रही है। परिवार नियोजन के लिए अब अंतरा इंजेक्शन से अंतराल बढ़ाया जा रहा है, जबकि छाया टेबलेट की छांव में परिवार का विकास हो रहा है। 



मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि परिवार नियोजन के लिए त्रैमासिक इंजेक्शन अंतरा और गर्भनिरोधक गोली छाया महिलाओं की पसंद बनने लगा है। भय और भ्रांति के कारण इससे कतराने वाली महिलाएं भी अब इसका महत्व समझकर इसे अपना रही हैं।परिवार में अंतर रखने के लिए अंतरा इंजेक्शन और अनचाहे गर्भ धारण से बचने के लिए गर्भनिरोधक गोलियां छाया काफी कारगर साबित हो रही हैं। जो महिलाएं गोलियां नहीं खा सकतीं उनके लिए अंतरा इंजेक्शन काफी लाभकारी है और इसके कोई दुष्परिणाम भी नहीं है और यह ज्यादातर अस्पतालों में उपलब्ध है।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद आलम ने बताया किअंतरा अपनाने वाली लाभार्थियों की संख्या में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से इसके लिए महिलाओं को प्रेरित करना भी अच्छे परिणाम दे रहा है। 

जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि जुलाई 2022 के अंत तक अंतरा अपनाने वाले लाभार्थियों की संख्या 3879 हो चुकी है और 8542छाया गोली का प्रयोग किया जा चुका है। जबकि 31 जुलाई 2021 तक अंतरा अपनाने वाले लाभार्थियों की संख्या 2600 थी और8000छाया गोलियों का प्रयोग किया गया था। अंतरा इंजेक्शन जनपद में 20प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 9सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध है।

अंतरा अपनाने वाली लाभार्थी रेनू और पुष्पा (परिवर्तित नाम) निवासी नगला झाल शिकोहाबाद ने बताया कि बच्चों में अंतर रखने के लिए जब से अंतरा को अपनाया है हम लोग खुश हैं और इससे कोई परेशानी भी नहीं है।

इसी संबंध में उसायनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को एएनएम की कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें 24 एएनएम ने भाग लिया। उनको अंतरा और छाया के संबंध में जानकारी दी गई। यूपीटीएसयू के प्रतिनिधि ने गर्भनिरोधक के अस्थाई साधनों के बारे में एएनएम को विस्तार से समझाया।