TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

संकिसा राही पर्यटक आवास में मनाई गई गांधी जयंती

संकिसा फर्रुखाबाद। हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था. इस साल गांधी जी की 153वीं जयंती मनाई गई। 

गांधी जयंती के मौके पर अलग-अलग लोगों ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जिन्हें हम बापू और राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित करते हैं, 

महान महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी थे। यदि हम यह कहें कि आज के भारत के निर्माण में गांधी का सर्वाधिक योगदान था तो कुछ भी गलत नहीं है, 

क्योंकि भारत की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए उन्होंने सभी धर्मो के लोगों को एक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। महात्मा गांधी ने तमाम उम्र सिर्फ देश के विकास के बारे में सोचा। इसलिए उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी भी कोई राजनीति पद नहीं लिया।

राही पर्यटक आवास में गांधी जी की प्रतिमा पर फूल  अर्पित कर जयंती मनाई गई। यहां पर भंते धम्म  मित्र , बलवीर सक्सेना , विश्राम सिंह ,फुरखना ताज,मुकेश शाक्य, सरदार सिंह शाक्य , चकरम सिंह राजपूत , लोधी सेना जिला अध्यक्ष सोनू राजपूत  आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट