TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कासगंज से पटियाली की एम्बुलेंस में मा पूनम ने दिया लड़की को जन्म

 एम्बुलेंस में फिर से गूंजी किलकारी 



एम्बुलेंस कर्मियों व आशा प्रिया ने कराया सुरक्षित प्रसव   

 


कासगंज  03 अक्टूबर 2022



जनपद में एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा महत्तव पूर्ण भूमिका निभाई जा रही है|  आज एमबुलेंस कर्मियों व आशा प्रिया द्वारा एम्वुलेंस में फिर से एक लड़की की किलकारी गूंजी |


कासगंज के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पांडे और जिला प्रभारी विक्रांत आजाद ने बताया


 कि 108 एम्बुलेंस नम्बर UP 32EG4711  पटियाली  तहसील गाँव राजा रीजोला पूनम देवी पति अवनीश कुमार ने सुबह  2 .30 बजे पर एक लड़की  को जन्म दिया /



 इएमटी रोहित सक्सेना एम्बुलेंस चालक सत्यवीर सिंह  व आशा प्रिया  ने बताया कि जब पूनम देवी  को प्रसव पीड़ा हुई तो उनके पास 108 नम्बर पर सुबह 1.28  बजे फोन आया उसके कुछ देर में एम्बुलेंस उनके घर पहुंच गई प्रसव पीड़ा ज्यादा होने से इएमटी रोहित सक्सेना  व चालक  सत्यवीर सिंह व आशा प्रिया ने सुरक्षित प्रसव कराया 

इसके बाद सीएचसी पटियाली  में लाकर भर्ती कराया 

डॉ स्टाफ  ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ  है |