TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

डीएम ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

 


- वाहन रैली को झंडी दिखाकर जागरूकता का दिया संदेश


मैनपुरी, 1 अप्रैल 2023। 


संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान का डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. राजीव राय, डीआईओ  डॉ. राकेश, एसीएमओ  डॉ. अनिल कुमार वर्मा, एसएमओ डब्ल्यूएचओ  डॉ. वीपी सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह, डीएमसी यूनिसेफ संजीव कुमार पांडे, डॉ. विनीत यादव चिकित्सा अधीक्षक घिरोर, डॉ अनिल यादव, डॉ.पुस्पेंद्र सिंह चौहान, प्रभारी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर, ओमजी शुक्ला, विजय कुमार, विवेक सेंगर, विवेक राजपूत, विक्रेश यादव, अमित पाण्डेय, सीएमओ और मलेरिया कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारीगण सहित अंतर विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। 

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपस में सहयोग करें। जहां घर-घर जाकर संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है वहीं इन रोगों को नियंत्रित करने के लिए जांच और तेज की जाएगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि जनपद में आज से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान जनपदवासियों को वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों व लू आदि से बचाव व उपचार के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसी बीच 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी संचालित किया जाएगा।

उन्होंने कहां की इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग एक नोडल के रूप में कार्य कर रहा है जबकि अन्य विभागों को सहयोग करने की जिम्मेदारी दी गई है।








नोडल अधिकारी डॉ. राजीव ने बताया कि जो बीमारी एक मरीज से दूसरे स्वस्थ व्यक्ति में दूषित भोजन, जल या संपर्क या कीटनाशक या जानवर से फैलती है उसे संचारी रोग कहते हैं। इसमें प्रमुख रूप से डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार, चिकिनगुनिया, क्षय और कुष्ठ रोग आदि हैं। इन्हीं बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए विशेष संचारी रोग चल रहा है।

जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह ने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सफाई के साथ लारवारोधी गतिविधियां और फागिंग भी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर सर्वेक्षण कर फ्लू, खांसी, बुखार के रोगियों व कुपोषित बच्चों की जांच की जाएगी। अभियान के दौरान आशा संगिनी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमुख भूमिका में घर-घर जाकर अभियान सफल बनाएंगी।