शराबी की नाली में गिरने से मौत हो गयी
फर्रुखाबाद। शराबी की नाली में गिरने से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर सोमवंशी 32 वर्षीय दुर्वेश पुत्र मंगली शराब पीने का आदी था। बीती रात वह अपनी ससुराल पलिया हरदोई से घर वापस लौटा था। उसने शराब के नशे में पड़ोसी सोनू पुत्र नेकराम से गाली-गलौज किया। जिसके बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पंहुची। वह समझाकर लौट आयी। मंगलवार सुबह से हो वह नशे में घूम रहा था। जिसके बाद नाली में गिरने से उसकी मौत हो गयी। मृतक की पत्नी रीना व माँ मुन्नी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दारोगा उदय सिंह बताया के तहरीर नहीं मिली है। सूचना आने पर कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।