TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

* झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर राजद द्वारा बधाई समारोह *



ताजपुर /समस्तीपुर (अब्दुल कादिर) झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिले ऐतिहासिक जीत से उत्साहित ताजपुर प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं ने आज एक बधाई समारोह का आयोजन कोल्ड स्टोरेज चौक स्थित सदरी कॉम्प्लेक्स में  किया।समारोह की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष अहमद रजा उर्फ मिंटू बाबू ने किया।सभी कार्यकर्ताओं  ने  झारखंड महागठबंधन के नेता एवं  झारखंड के नवनिर्वाचित  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दिया और यह विश्वास जताया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में सामाजिक न्याय की बयार चलेगी और पिछड़े, दलितो और 




आदिवासियों को उनका वाजिब हक मिल सकेगा।
इस अवसर पर अरमान सदरी, मोहम्मद मुराद, तबरेज आलम, महताब आलम, नवीन कुमार, रजनीश कुमार , कुर्बान बाबू, मोहम्मद असलम,  संजय नायक जी राहुल राय विनोद रॉय मुखिया जी अफफो मो सद्दाम परमानंद रॉय  केरामत हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे।