*प्रधान पति को जमकर पीटा तमंचे के बल पर पिस्टल छीनने की कोशिश*

मेरापुर । थाना क्षेत्र के गांव प्रेमपुर की निवासिनी ग्राम प्रधान ममता के पति ब्रजकिशोर पुत्र सोनेलाल के साथ लेखपाल ने अपने साथियों के साथ जमकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। प्रधान पति ने तमंचे के बल पर पिस्टल छीनने का आरोपियों पर आरोप भी लगाया है।
घटना की तहरीर ग्राम प्रधान पति ने थानाध्यक्ष को तहरीर दे दी है।
थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम पंचायत श्योगनपुर निवासी अरुण कुमार ने ग्राम प्रधान पति की शिकायत की थी। जिसमें अरुण कुमार ने आरोप लगाया था। की ग्राम प्रधान पति ने बिना पुलिया बनवाए ही पैसा निकाल लिया है। और ना ही मनरेगा का कार्य कराया जा रहा है। प्रधान पति फर्जी तरीके से विकास कार्यों के नाम से पैसा निकाल चुका है।
इसी संबंध में डी पी आर ओ अमित त्यागी ग्राम पंचायत श्योंगनपुर अपनी टीम के साथ ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच करने गए थे।
डीपीआरओ ने शिकायतकर्ता श्योंगनपुर निवासी अरुण कुमार यादव पुत्र रामप्रकाश को मौके पर बुलवाया गया। तो अरुण कुमार अपने भाई लेखपाल राजकुमार यादव, भाई संजीव कुमार यादव एवं प्रेमपुर निवासी सत्येंद्र कुमार पुत्र राम सिंह के साथ मौके पर गया। जब डीपीआरओ द्वारा प्रधान पति से विकास कार्यों को लेकर पूछताछ की जा रही थी।
इसी समय अरुण कुमार ,राज कुमार, संजीव कुमार, सत्येंद्र कुमार इत्यादि लोगों ने किसी बात को लेकर ग्राम प्रधान पति बृज किशोर यादव के साथ लाठी-डंडों एवं चाकू से मारपीट कर घायल कर तमंचे के बल पर प्रधान पति की पिस्टल छीनने की कोशिश करने लगे तब तक ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दिया। उक्त आरोपी प्रधान पति को जान से मार देने की धमकी देकर मौके से भाग गए। घटना की तहरीर प्रधान पति ने पुलिस को दी।
मेरापुर थाना अध्यक्ष आरके रावत ने बताया की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
डीपीआरओ अमित त्यागी ने बताया की प्रधान पति पर लगाए गए आरोप गलत है। पुलिया के नाम से प्रधान ने पैसा नहीं निकाला है। और मनरेगा का कार्य भी प्रधान द्वारा सही तरीके से कराया गया है। शिकायतकर्ता अरुण कुमार यादव द्वारा प्रधान पर लगाए गए आरोप गलत हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट
सोनू राजपूत