बाइक गिरने से चौकी इंचार्ज गंभीर रूप से घायल* मेरापुर फर्रुखाबाद। बीती रात 7:00 बजे बाइक से प्रयागराज जा रहे अचरा चौकी इंचार्ज हरिओम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये।
मेरापुर फर्रुखाबाद।
बीती रात 7:00 बजे बाइक से प्रयागराज जा रहे अचरा चौकी इंचार्ज हरिओम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये।
सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष आरके रावत ने मौके पर पहुंचकर घायल चौकी इंचार्ज हरिओम शर्मा को फर्रुखाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए ।
जहां से उपचार के बाद रात्रि में ही इंचार्ज को वापस अचरा ले गए।
चौकी इंचार्ज बीती रात 7:00 बजे अपनी प्लैटिना बाइक से प्रयागराज अपने विभागीय कार्य से जा रहे थे।
कि तभी कायमगंज रोड सोनाली फिलिंग स्टेशन अचरा के सामने बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे चौकी इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गए।
चौकी इंचार्ज के सिर , चेहरे, हाथ, एवं घुटनों में कई चोटें आई हैं।
इंचार्ज की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
अचरा चौकी इंचार्ज हरिओम शर्मा ने बताया कि मैं अचरा चौकी से अपनी प्लैटिना बाइक से बीती रात प्रयागराज विभागीय कार्य से जा रहा था।
जब मैं अचरा से कायमगंज रोड सोनाली फिलिंग स्टेशन अचरा के सामने से गुजर ही रहा था ।
कि तभी सामने से आ रहे फोर व्हीलर वाहन की रोशनी मेरे आंखों पर लगी जिससे मैं बाइक सहित रोड पर गिर गया। जिससे मेरे काफी चोटें आई हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट
