ग्राम प्रधान को लावारिस मिली मंदबुध्दि किशोरी पुलिस को सौंपी
मेरापुर फर्रुखाबाद
थाने के अंतर्गत आने वाले गांव नगला सबल निवासी ग्राम प्रधान जोगराज सिंह को बीती शाम गांव के बहार अकेली घूमती हुई। लावारिस मंदबुध्दि एक किशोरी मिली। प्रधान व्दारा पूछे जाने पर किशोरी ने अपना नाम सोनाली पुत्री राजेश ग्राम चंदनी बताया।
प्रधान ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। जानकारी पाकर गाडी़ नंम्बर 2667 के इंचार्ज वीरेन्र्द सिंह यादव ,कांस्ट्रेबिल देवेंद्र सिंह ,चालक यतेन्र्द प्रताप ने मौके पर पंहुच कर जांच पडताल की।
इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने थाना पुलिस को जानकारी दी। जानकारी पाकर थाना पुलिस ने मौके पर पंहुच कर किशोरी का फोटो खींच कर पुलिस ने अपने वाट्सअप ग्रुप पर डाल दिया।
और प्रधान से एस ओ ने कहा कि आप किशोरी को अपने घर पर रखो सुबह थाने ले आना।
प्रधान आज मंगवार सुबह किशोरी को लेकर थाने पंहुच गये।
पुलिस के वाट्सअप ग्रुप द्वारा किशोरी के परिजनों को जानकारी हुई।
किशोरी की दादी भाग्यवती अपने गांव के ही युवक के साथ बाइक पर सबार होकर मेरापुर थाने पहुची।और किशोरी की दादी ने एसओ को बताया कि मैं थाना नबावगंज के गांव गनीपुर की रहने वाली हूं।
लक्ष्मी मेरे बेटे बीरेंद्र की मंद बुध्दि 13 वर्षीय पुत्री है।
इसकी माता अपने पति बीरेन्द्र के साथ बीते दिन माइके चली गई।
तभी से यह घर से निकल आई है।
मंदबुध्दि किशोरी को एसओ उसकी दादी को सौंप दिया।
और किशोरी को लेकर दादी अपने घर चली गई।
किशोरी ने प्रधान को अपना नाम पता गलत बताया था।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट


