TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सेन्ट्रल जेल और कादरी गेट चौकी इंचार्ज सहित कई निरीक्षक व उपनिरीक्षको की तैनाती में फेर बदल


फर्रुखाबाद।


पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें सेन्ट्रल जेल और कादरी गेट चौकी इंचार्ज सहित 14 निरीक्षक व उपनिरीक्षको की तैनाती में फेर बदल किया गया है।
एसपी नें पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक सुभाष चन्द्र को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध कायमगंज, पुलिस लाइन से ही



कृष्ण मोहन राय को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध, थाना कमालगंज के के दारोगा मीनेश पचौरी को थाना मऊदरवाजा की बीबीगंज चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। थाना मऊदरवाजा में तैनात दरोगा स्वदेश कुमार चौकी रायपुर थाना मऊदरबाजा में तैनाती दी गयी है। कोतवाली कायमगंज से दरोगा नर सिंह यादव को हटाकर थाना मऊदरवाजा, पुलिस लाइन में तैनात दरोगा सोमवीर सिंह व  सद्दाम खान को थाना मऊदरवाजा में तैनाती दी गयी है। इसके साथ ही साथ शादाब खान को पुलिस लाइन से कोतवाली  कायमगंज भेजा गया है । पुलिस लाइन में तैनात दारोगा आनन्द शर्मा को एसपी का





पीआरओ बनाया गया है ।
एसपी के पीआरओ हरिओम प्रकाश त्रिपाठी को कादरी गेट चौकी इंचार्ज बनाया गया है। कादरी गेट चौकी इंचार्ज बलराज भाटी को शहर कोतवाली की चौकी नखास का इंचार्ज बनाया गया है। सेन्ट्रल जेल चौकी इंचार्ज रविन्द्र कुमार सिंह को आईटीआई चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात दारोगा रहमत खां को थाना नवाबगंज भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस लाइन से ही दारोगा जगदीश कुमार को जहानगंज के चौकी राजपूताना का इंचार्ज बनाया गया है ।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट