लेखपाल व प्रधान ने पट्टे के नाम पर ग्रामीणों से लाखों रुपए वसूले
मेरापुर फर्रुखाबाद।
ग्राम पंचायत अछरौडा में पट्टे के नाम पर प्रधान व लेखपाल ने ग्रामीणों से लाखों रूपये वसूले। लेखपाल का अंतर्जनपदीय तबादला हो गया है। ग्राम पंचायत के सदस्य ज्ञानेद्र, वीरप्रताप, जशोदा, ज्ञान देवी, रामप्रकाश, श्री देवी एवं भूपाल सिंह के
अलावा गांव के कालीचरन, ग्रीश आदि अनेकों ग्रामीणों की ओर से आज दोपहर जिलाधिकारी को शपथ पत्र दिया गया। शिकायती पत्र के साथ सभी सदस्यों ने प्रधान व लेखपाल के कारनामों के सम्बंध में शपथ पत्र भी दिया है। जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश एवं लेखपाल अनुपम मिश्रा ने बिना खुली बैठक किये गुपचुप
तरीके से बिना एजेंडे ग्राम नगला भवरसा में कृषि व आवासीय भूमि के फर्जी पट्टे करने की पत्रावली तैयार की है। जिसमे अपात्र लोगों को पात्र दर्शाया गया है। पट्टे की जाने वाली भूमि पर पेड भी खडे है।
पिछली तारीख में पत्रावली तैयार करके ग्रामीणों से मोटी रकम ली गई है। डीएम को यह भी अवगत कराया गया कि लेखपाल का जिले से तबादला भी हो चुका है। प्रधान ने चरागाह की भूमि पर गेहूं की फसल बोई है। जिससे आवारा गाये फसलों को नुकसान पहुंचा रही है। ग्रामीणों ने शिकायत की कि प्रधान ने विकास कार्य न कराकर सरकारी धन का गवन भी किया है। जिससे गांव की कच्ची गलियों में कीचड भरा है। डीएम से जांच समिति गठित कर कार्रवाई किये जाने की मांग की गई। डीएम ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि लेखपाल का जनपद बुलंदशहर के लिये तबादला हो चुका है। प्रधान की सांठगांठ से लेखपाल ने करीब डेढ-डेढ डिसमिल जमीन के पट्टो की तैयारी की है। अनुसूचित
जाति के लोगों से 15 हजार व पिछडी जाति के लोगों से 20 हजार रूपये बसूले गये। जब ग्रामीणों को लेखपाल के तबादले की जानकारी हुई तो उनमे खलबली मच गई। कई लोगों ने प्रधान से रूपये वापस करने को कहा तो प्रधान ने ग्रामीणों से वायदा किया कि लेखपाल पट्टे मंजूर करवाने के बाद पट्टा भूमि पर कब्जा दिलाने के बाद ही तबादले पर जायेगा। लेकिन फिर भी लेखपाल तबादले पर चला गया।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट


