TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

नन्हकू की पानी में डूबने से हुई मौत दो अभियुक्तों का पुलिस को नहीं लगा सुराग


मेरापुर फर्रुखाबाद।

 नन्हकू हत्याकांड के सिलसिले में हिरासत में लिए गए। नामदज अभियुक्त सहित तीन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है ।
 नन्हकू की पानी में डूबने से मौत हुई । शव से डॉक्टरों को अल्कोहल मिला।
बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी जयवीर सिंह एवं ध्रुव सिंह के गेहूं के खेत में पानी से भरे गड्ढे में तैरता




हुआ गांव के ही  नन्हकू का शव मिला था।
ऐसे में देखते ही देखते सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी।





तत्पश्चात दरोगा सुहेल खान ने पंचनामा भरकर नन्हकू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
लेकिन बीते दिन बृहस्पतिवार को समय के अभाव में शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।
शुक्रवार को डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया।





पोस्टमार्टम  के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को पांचाल घाट ले गए ।जहां शव का दाह संस्कार कर दिया।
डॉक्टरों के मुताबिक नन्हकू की मौत पानी में डूबने से हुई है। और उसके शव में अल्कोहल भी पाया गया है।
जबकि मृतक के बड़े भाई पूरन सिंह ने इसी थाना क्षेत्र के गांव गिलौंदा निवासी रामवीर ,पिंटू एवं रूम सिंह के विरुद्ध बीते दिन बृहस्पतिवार को हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें आरोप लगाया गया था। कि मेरे भाई नन्हकू को उक्त नामदज अभियुक्त घर से बुला ले गए थे। तब नन्हकू की पत्नी कांति ने उक्त तीनों अभियुक्तों को देखा था। इन सभी में कहासुनी हुई और मेरे भाई नन्हकू को मार कर गांव के ही  ध्रुव सिंह  के  खेत में पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। जिसकी जानकारी कुछ लोगों ने हमें दी। मैंने बृहस्पतिवार सुबह 7:00 बजे मौके पर जाकर देखा तो मेरे भाई नन्हकू का ध्रुव के खेत में पानी से भरे गड्ढे में शव पड़ा था। तब मैंने पुलिस को सूचना दी।




बीते दिन बृहस्पतिवार को पुलिस ने घटना स्थल के पास से ही गिलौंदा निवासी करू ,रूम सिंह एवं महमदपुर निवासी भोजराज को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। जिसमें से हत्या के मुकदमे में रूम सिंह नाम दज आरोपी है।
 थाना अध्यक्ष आर के रावत ने बताया कि हत्या के मुकदमे में नाम दज अभियुक्तों को पकड़ने के लिए उनके घरों सगे संबंधियों एवं रिश्तेदारियों में दबिशें दी जा रही हैं।
लेकिन अभियुक्त पुलिस की पकड़ से दूर हैं ।
बीते दिन बृहस्पतिवार को हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट  शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट