TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

समाधान दिवस में डी एम एस पी ने सुनी फरियाद देखे रजिस्टर


मेरापुर फर्रुखाबाद।



 समाधान दिवस पर डी एम मानवेंद्र सिंह एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने मेरापुर थाने का निरीक्षण किया। और फरियादियों की समस्यायें सुनी।






इस दौरान समाधान दिवस पर राजस्व संबंधी नौ प्रार्थना पत्र आए।

 लेकिन आला अधिकारियों की मौजूदगी में किसी भी फरियादी की की समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।

डीएम मानवेंद्र सिंह ने हवालात में बंद धारा 302 के अभियुक्त गिलौंदा निवासी रामवीर बहेलिया ,पिंटू बहेलिया ,रूम सिंह बहेलिया का नाम पता पूछा। इस पर तीनों अभियुक्तों ने डीएम को अपने नाम पते बता दिए।





डीएम एसपी कंप्यूटर कक्ष के अंदर के अंदर गए। और सीसीटीएन अखिलेश कुमार यादव से कंप्यूटर चलवा कर देखें । कंप्यूटर अधिकारियों को सही मिले।




कंप्यूटर कक्ष के बगल में बने थाना अध्यक्ष आरके रावत के ऑफिस  में साफ-सफाई देखी तो सब कुछ वहां ठीक मिला। इसके अलावा माल गृह का ताला खुलवा कर अंदर जाकर औजारों का रखरखाव देखा।




जिसके बाद थाना कार्यालय गए वहां रजिस्टरों के रखरखाव के अलावा साफ-सफाई देखी।

दोनों अधिकारी मैस की तरफ गये वहां चूल्हा बना देख डीएम मानवेंद्र ने थानाध्यक्ष आरके रावत से पूछा कि आपके पास गैस एवं चूल्हा नहीं है। तो बताया गया कि साहब गैस चूल्हा दोनों हैं ।पर फॉलोवर गैस पर खाना नहीं बना पाता हैं।





थाना परिसर में बने मंदिर पर अधूरा कार्य निर्माण देखकर एसपी ने थानाध्यक्ष से पूछा कि मंदिर का निर्माण अधूरा क्यों है। इस पर थानाध्यक्ष ने अधिक सर्दी की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।

थाना परिसर में खड़ी कबाड़ चार पहिया व दुपहिया गाड़ियों को देखकर डीएम ने कहा कि यह गाड़ियां नीलामी के लिए पुलिस लाइन भिजवा दो। जवाब में थाना अध्यक्ष ने कहा की नीलामी के लिए कोई गाड़ी नहीं है।
अभी इन गाड़ियों पर मुकदमे चल रहे हैं।

कुछ गाड़ियां ऐसी हैं। जिन पर मुकदमा खत्म हो चुका है। और गाड़ी मालिक को गाड़ी रिसीव कराने के लिए आदेश भी आ चुके हैं। पुलिस द्वारा गाड़ी मालिकों के पास गाड़ी रिसीव करने के लिए नोटिस भी भिजा गया है । किंतु गाड़ी मालिक गाड़ी को लेने नहीं आये।

थाना परिसर में बने शौचालयों पर स्वच्छ भारत मिशन 2018-19लिखा देखकर डीएम ने पूछा कि यह शौचालय क्या स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गये हैं। तो कहा जी सर हमारे कार्यकाल से पूर्व में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए हैं।





दोनों अधिकारियों ने स्यानी के ग्राम प्रधान श्याम दीक्षित, बाकरपुर निवासी मोरपाल ,बाकरपुर की ग्राम प्रधान रजनी राघव दीक्षित  संकिसा आदि नौ फरियादियों की समस्याएं सुनी।
लेकिन अधिकारियों की मौजूदगी में एक भी फरियादी की समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
समाधान रजिस्टर के अलावा त्योहार रजिस्टर भी देखा।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट