अवैध रूप से आम के हरे पेड़ काटे खरीददार लकड़ी सहित गिरफ्तार
मेरापुर फर्रुखाबाद ।
थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर निवासी बंटी के आम के बाग में सुबह 10:30 बजे अवैध रूप से आम के हरे पेड़ काटे जा रहे थे।
बाग में आम के तीन हरे पेड़ काट कर गिरा दिये गये।आम के कटे पेड़ देख कर गांव के ही राजू ने डायल 112 को सूचना दी।
सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल विश्नू यादव, कांस्टेबल प्रताप पूनिया,ड्रायवर नाजिमखांन ने मौके पर पंहुच कर लकडी खरीददार जनपद एटा के कस्बा सराय अगहत निवासी मुनीश
पुत्र सोनेलाल, व ट्रेक्टर ड्रायवर मेरापुर के गांव ऊनरपुर निवासी ब्रजेश पुत्र रामदास को ट्रेक्टर ट्राली पर लोड आम की हरी लकडी़ सहित गिरफ्तार कर थाने ले गये।
हवालात में बंद लकडी खरीददार मुनीश ने बताया कि मेरे ही कस्बे के आरामशीन मालिक मुईन खांन ने बंटी के बाग से आम के तीन हरे पेड़ मेरे नाम से 45 हजार रुपये में खरीदे थे।
तीनों पेड़ हम लोगों ने काट दिये।
कुछ लकड़ी टेक्टर ट्राली पर लोड कर मुईन के आरामशीन पर ले जा रहे थे। तभी डायल 112 पुलिस आ गई और हम लोगों को पकड़ लिया ।और हम लोगों को ट्रेक्टर ट्राली पर लोड आम की लकड़ी सहित थाने ले आये।वाकी लकडी़ मौके पर ही पड़ी है। ट्रेक्टर ट्राली मुईन का ही है।हम लोग मुईन के आरामशीन पर मजदूरी करते हैं।पुलिस की जंझटों से बचने के लिए मुईन अक्सर हम लोगों के नाम से लकड़ी खरीदते हैं।जब भी पकडे़ जाते तो हम लोग पकड़े जाते हैं।
इस मामले में अभी तक थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट

