ताजपुर के शाहीन बाग में 16जनवरी से जारी सत्याग्रह आज 39 वां दिन भी जारी।
🔅इस देश को आजादी धर्म के आधार पर नहीं मिली थी सभों ने आजादी में अपनी जान दी है
,सरदार जबरजंग सिंह
🔅सरदार जबरजंग सिंह को महिलाओं ने रखी बांध कर सम्मानित करते हुए इस लड़ाई में साथ देने की अपील की
ताजपुर /समस्तीपुर! 23फरवरी!
एनआरसी-सीएए-एनपीआर के खिलाफ रविवार को 39 वा दिन भी इंसाफ मंच के बैनर तले ताजपुर का अनिश्चतकालीन सत्याग्रह जारी रहा।
आज के इस सभा की अधयक्षता आफताब अहमद ने की
वहीं संचालन मोहम्मद शहजाद, कारी अनवार ने सयुक्त रूप से की
आज के मेहमह वक्ता सरदार जबरजंग सिंह और सरदार भगवान सिंह ताजपुर के सत्याग्रह में शामिल हुए सरदार जबरजांग सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए मोदी और अमित शाह का शुक्रिया अदा करते हुए अपनी बात रखी और कहा के आज हम इन्हीं की वजह से आप के पास आपाया हूं
आज ये लड़ाई हमें अपने वजूद को बचाने की है आज ये सरकार हमारे वजूद को ही ख़तम करने की कोशिश में लगी हुई है,इस लिए आज जो लोग इस लड़ाई में नहीं आ रहे हैं उन को बताइए के ये लड़ाई किसी एक मजहब की नहीं है बल्कि हर हिन्दुस्तानी की है इस में सभी लोगों को जोड़िए ये लड़ाई बहुत लंबी है में बता देना चाहता हूं के हम ने इस देश को बचाने के लिए सिने पर गोलियां खाई है और जब भी देश को जरूरत पड़ेगी हम गोलियां खाने को तैयार है तुम तो शलवार पहन कर भागने वाले लोग हो देश को केया बचाओ गे,ये देश बाबा साहब के संविधान से चलेगा अगर संविधान के खेलफ़ सरकार कोई फैसला लेगी तो हम उसका विरोध करेंगे ,आज अगर हम बाबा साहेब के संविधान की रक्षा नहीं कर पाए तो आने वाली नसल हमें माफ नहीं करेगी
वहीं सभा को संबोधित करते हुए उजियारपुर के पूर्व मुखिया फूल बाबू सिंह ने कहा के ये सरकार मीडिया की देश को गुमराह कर रही लेकिन हम सरकार के झांसे में आने वाले नहीं ये वहीं बिहार है जिसने इंद्रा को भी हराया था और उसकी तानाशाही को ख़तम किया था और आज मोदी की तना शाही का खात्मा करेगी वहीं सुशासन बाबू को भी बिहार की जनता 25 को घेरने का काम करेगी तब सुशासन का दिल धरकेगा एन पी आर वापस लेने के लिए ।
आज के मुख्य वक्ता में भाकपा माले के जिला सचिव उमेश कुमार जी,इनौस के जिला अध्यक्ष राम कुमार ,राजद नेता फैजुर रहमान फ़ैज़ , अरमान सदरी,सेराज आलम,कहकशां गौहर,सुजात करीम,आसिफ होदा
मौके पर अभिभावक इकबाल अहमद,दिलदार हुसैन,आकिल इकबाल, डॉ फखरूल होदा,हस्सान सदरी, नुरूज़ज़ोहा आफो,हाजी फ़िरदौस,मनव्वर साहेब,मोहम्मद कुर्बान ,रशीद सदरी समेत अन्य दलों संगठनों के नेताओं समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
