रंगनायक द लेफ्ट थियेटर की प्रस्तुति "नेताजी कहिन" के हास्य- व्यंग ने हजारों लोगों को हंसा- हंसा कर लोट-पोट कर दिया
* क्रांतिकारी गीत ने जबरदस्त शमां बांधा
समस्तीपुर। 23 फरवरी
चर्चित रंगकर्मी दीपक सिंहा के निर्देशन में रविवार को समाहरणालय के समक्ष सत्याग्रह स्थल पर बेगुसराय की जसम की नाट्य- गायन टीम रंगनायक द लेफ्ट थियेटर की प्रस्तुति नाटक " नेताजी कहिन" ने उपस्थित हजारों लोगों को हास्य- व्यंग के माध्यम से लोगों को खुब हंसाया। नेताजी की भूमिका निभा रहे सचिन कुमार ने अपने नौकर मोहित मोहन के माध्यम से जनता में खुब फेंका, खुब नेतागिरी दिखाया। वहीं नौकर की जा हिलता का लोगों ने खुब लुत्फ उठाया। अपनी मजबूरी को लेकर बूढ़ा शर्माजी का किरदार मनोज कुमार ने निभाया। कोरस वर्माजी की भूमिका अमरेश कुमार ने निभाया। कोरस एवं कर्नल रंजीत सिंह की भूमिका गोविन्द कुमार ने निभाया।
नाटक के माध्यम से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन पर अकूत राशि खर्च सरकार द्वारा करने एवं गरीबों की बस्ती को दीवार बनाकर ढ़कने पर जमकर प्रहार किया गया। नाटक के दौरान आजादी गाने एवं नारे ने सत्याग्रह को मजबूती प्रदान किया।
इससे पूर्व सत्याग्रह के 45 वें दिन डा० अकबर मशाहेदी, गंगा प्रसाद पासवान एवं जकीउल हसन की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं खालीद अनवर ने सभा का संचालन किया।
पंजाब के भटिंडा से आये सरदार जबरजंग सिंह एवं सरदार भगवान सिंह ने भी बतौर मुख्य वक्ता सभा को संबोधित किया।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
