25 को विधानसभा मार्च का समर्थन करेगा ताजपुर का शाहीन बाग ।
*25 को विधानसभा मार्च का समर्थन करेगा ताजपुर का शाहीन बाग ।
ताजपुर /समस्तीपुर।
24 फरवरी ।एनआरसी-सीएए-एनपीआर के खिलाफ सोमवार को 40वा दिन भी इंसाफ मंच के बैनर तले ताजपुर का अनिश्चतकालीन सत्याग्रह जारी रहा।
वही सीएए-एनपीआर-एनआरसी के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पारित करो, एनपीआर पर रोक लगाओ के मांग के साथ भाकपा (माले) द्वारा आयोजित विधानसभा मार्च को भी समर्थन देने का निर्णय लिया गया है।
उक्त बातें ताजपुर सत्याग्रह की अध्यक्षता कर रहे इंसाफ मंच के जिलाध्यक्ष अफताब अहमद ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार पर जोर बढ़ाना समय की मांग हैं। और जब 25 फरवरी को विधानसभा के अंदर विधायक एनपीआर के खिलाफ आवाज उठाएंगे तो बाहर में जनता आवाज उठाएगी।आफताब अहमद ने 25 फरवरी को लाखों की संख्या में पटना के गर्दनीबाग में जुटकर विधानसभा मार्च को सफल बनाने की अपील की है।सभा को संबोधित करते हुए आफताब अहमद ने कहा के एन आर सी , सी ए ए, एन पी आर के विरोध से घबराकर आज नीतीश कुमार बिहार में पुराने 2010 के फॉरमेट में जनगणना कराने की बात करते है एन आर सी और एन पी आर को बिहार में लागू नहीं करेंगे जबकि एन पी आर के लिए इन की सरकार नोटिफिकेशन जारी कर चुकी है और काम भी जारी है नीतीश बाबू की इस दोहरी नीति को जनता अब समझ चुकी है इन के झांसे में अब जनता नहीं आने वाली अगर नीतीश कुमार एन पी आर , एन आर सी ,सी ए ए के खेलाफ हैं और बिहार में इस पे रोक लगाना चाहते है तो नोटिफिकेशन जारी करें । वही आज के सभा का संचालन मोहम्मद शहजाद,मोहम्मद फैयाज़ ने सयुक्त रूप से किया वहीं नूरूज़जोहा अफो, आसिफ होदा, संस्कृति मंच के जिलाध्यक्ष फैयाज़ अहमद डॉ नज़ारे सदरी,मकसूद साहब,शाहनवाज़ ज़मीर,मोहम्मद आरिफ,रफत नेयाज़,ज़ीनत प्रवीण ने भी सभा को संबोधित किया मौके पर अभिभावक इकबाल अहमद ,राजद नेता अरमान सदरी समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट