TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

शिक्षकों का हड़ताल आठवां दिन भी जारी रहा

शिक्षकों का हड़ताल आठवां दिन भी जारी रहा




समस्तीपुर/मोरवा:-
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति मोरवा के तत्वावधान में शिक्षकों का अनिश्चित कालीन हड़ताल 8वां दिन भी जारी रहा ।प्रखण्ड संसाधन केंद्र मोरवा में सोमवार को नियोजित शिक्षकों के धरना की अध्यक्षता बिहार शिक्षक समन्वय समिति के प्रखण्ड संयोजक सुमन कुमार झा एवं बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार ने किया।सुमन कुमार झा ने धरना को सम्बोधित करते हुए कहा हठधर्मी सरकार के द्वारा हमारी मांग को पूरा नहीं कर आंदोलन के लिए उकसा रही है।
सरकार अगर सूबे बिहार के शिक्षकों के माँग पर विचार नही करती तो आंदोलन जारी रहेगा।मौके पर चंद्रशेखर आजाद,रणधीर कुमार,शुशील कुमार,कामनी कुमारी,राजकुमार चौधरी,तनवीर आलम,प्रेम कुमार,राजेश कुमार राजू,उत्तम सहनी,मो अव्वास,किरण कुमारी,स्मिता कुमारी,शैलेश कुमार झा,नरेश कुमार सहनी,मो अनवर अली,राजेश कुमार,संजीत रजक सहित सैकड़ो की संख्या
में नियोजित शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट