TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

नागरिकता कानून वापस लेने की मांग पर सत्याग्रह आंदोलन 46 वें दिन भी जारी रहा

* नागरिकता कानून वापस लेने की मांग पर सत्याग्रह आंदोलन 46 वें दिन भी जारी रहा

* लोकतांत्रिक देश में आंदोलनकारियों को सरकार निशाना न बनाएं- सरदार जबरजंग सिंह

समस्तीपुर। 24 फरवरी!
 सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर वापस लेने की मांग पर समाहरणालय के समक्ष 10 जनवरी से संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शुरू सत्याग्रह आंदोलन सोमवार को 46 वें दिन भी अनवरत जारी रहा। इस अवसर पर सत्याग्रह स्थल पर एक सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता तीन सदस्यीये अध्यक्षमंडल क्रमशःक्रमशः सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, मसूद जावेद एवं सादिया जैनब ने किया। में मेराज आलम एवं खालीद अनवर ने संचालन किया।
 मसिर आलम सिद्दिकी, खालिद अनवर, पप्पू खान, शाद अहमद, मोहम्मद रुबैद, रामविनोद पासवान, जितेंद्र सिंह चंदेल, सुनील कुमार, जानवी कुमारी, प्रीति कुमारी, मनीषा कुमारी, द्राख्शा जबी, उजमा रहीम, नसरीन अंजुम, गंगा प्रसाद पासवान, नसीम अब्दुल्ला, मो० तमन्ना, मो० नौशाद, मो० जावेद, समेत अन्य दर्जनों वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में एनआरसी नहीं होने देने की बात करते हैं लेकिन एनआरसी का विरोध कर रहे प्रशांत किशोर एवं पवन वर्मा को जदयू से हटा देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि नीतीश कुमार बिहार में एनआरसी नहीं होने देना चाहते हैं तो सदन के अंदर एनपीआर रोकने का प्रस्ताव पारित करें। वक्ताओं ने कहा कि बिहार की जनता अब नीतीश बाबू के झांसे में नहीं आने वाली नहीं है। नीतीश पलटू चाचा है। ये  हमेशा पलटते रहते हैं। अब बिहार की जनता को इनकी बातों पर ऐतबार नहीं है। मौके पर पंजाब के भटिंडा से आये सरदार जबरजंग सिंह एवं राजस्थान से आये सरदार भगवान सिंह ने भी सभा को संबोधित किया।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट