सलमान बोले करथिया कांड की जांच होना जरूरी
मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद ।
बीते दिनों 31 जनवरी को करथिया एनकाउंटर मामले पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद नें सबाल खड़े किये है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जाँच होना बेहद जरुरी है जिससे पता
चले की आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया।
दोपहर बाद करथिया पंहुचे पूर्व विदेश मंत्री नें कहा एनकाउंटर में मारे गये सुभाष व पुलिस के सामने भीड़ द्वारा मौत के घाट उतारी गयी उसकी पत्नी के मामले पर बड़े सबाल खड़े किये।
पूर्व विदेश मंत्री पहले सुभाष के घर गये और उसे देखा। इसके बाद घटना में बंधक बनाये गये सभी बच्चो से भेट कर उनसे बात की।
इस दौरान पत्रकारों को बताया कि आखिर सरकार या शासन यह बताये की उसने इतना बढ़ा कदम क्यों उठाया। क्या वह अपनी बात कहना चाहता था या सिस्टम से परेशान था।
लेकिन उसकी आबाज दबा दी गयी। उसकी पत्नी कोई अपराधी नही थी उसको पुलिस के सामने मौत के घाट उतार दिया गया। उन्होंने कहा लोकतन्त्र में जाँच की मांग करना ठीक है। इस घटना की भी जाँच होनी चाहिए। जिससे सच जनता के सामने आ सके। यदि मृतक की तरफ से कोई मांग नही करता तो सरकार को भी इसकी जाँच करानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कन्नौज बस हादसे की भी जाँच होनें की बात कही।
सौ रूपये की टॉफी बाँट गये सलमान
पूर्व विदेश मंत्री नें अपने दौरे के दौरान करथिया में बंधक बनाये गये मासूमों से भेट की और उनके हालचाल लिये। इसके साथ ही उन्होंने 100 रूपये की टॉफी मंगाकर बच्चो में वितरित की। जिलाध्यक्ष विजय कटियार, पूर्व प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा आदि रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट


