TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

भीम आर्मी के द्वारा भारत बंद के आवाह्न 'आरक्षण के पक्ष में और सीएए' एनआरसी एवं एनपीआर के विरोध में एन एच २८ कोल्ड स्टोर्स चौक जाम



ताजपुर /समस्तीपुर

।भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया था जिसे महागठबंधन के सभी घटक दलो ने भी अपना समर्थन दिया । ताजपुर बाज़ार में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोल्ड स्टोरेज पर आवागमन को रोककर   आक्रोश सभा का आयोजन किया  जिसकी अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष अहमद राजा उर्फ मिंटू बाबू ने किया तथा संचालन हीरा भाई ने किया इस अवसर सभा को संबोधित करते हुए मिंटू बाबू ने देश की स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि सरकार नागरिकता साबित करने की आड़ में सभी सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर रही है रोजगार सृजन में


सरकार की सबसे बड़ी नियोक्ता के रूप जानी जाती रही रेलवे का निजीकरण कर रही है ।फायदे में चल रहे एलआईसी को बेचकर सरकार ने मध्यम वर्गीय लोगो का भरोसा को तोड़ने का काम किया है यह सरकार रोजगार देने के बदले उल्टा रोजगार छीन रही है जो चिंताजनक है सरकार को आवादी के अनुपात में आरक्षण देना चाहिए तो बो समीक्षा के नाम पर आरक्षण खत्म करने की साज़िश कर रही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।आम आवाम सरकार के साजिश को समझ चुकी हैअगर सरकार कोर्ट के फैसले के विरूद्ध अध्यादेश नहीं लाती है तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा इस अवसर पर मोहम्मद अरमान सादरी,मोहम्ममद अाफो, रामप्रीत पासवान ,आसिफ होडा, मोहम्मद महताब आलम,नवीन कुमार,चमन यादव  राहुल रॉय अफ़ो जी  राजन जी हसरत समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट