नाला मछरट्टा पर टूटे पड़े जाल हैंड पंप बने कबाड़ नहीं सुनता सभासद
फर्रुखाबाद।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र के शिवाजी नगर वार्ड नंबर 7 में सभासद द्वारा कोई कार्य न कराए जाने को लेकर नगर वासियों में रोष व्याप्त है।
शिवाजी नगर नालामछरट्टा स्थित सुनार गली के सामने शिव जी मंदिर के पास वर्षों से सरकारी हैंड पंप कबाड़ बना पड़ा हुआ। हैंडपंप से हत्ता एवं चैन ही गायब है। स्थानीय नगरवासी पानी को लेकर बेहद परेशान है। और वह दूरदराज से पानी भर कर लाना पड़ता हैं । स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के सभासद अनवर खां उर्फ बबलू से कई बार हैंड पंप एवं रोड
पर टूटे पड़े जालों को सही कराने के लिए कहा गया। लेकिन सभासद ने कोई काम नहीं कराया।
कांच वाले मंदिर से लेकर बड़ी मस्जिद तक नाले पर पड़े जाल टूट गए हैं।
जिससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
कई राहगीर टुटे हुए जालों पर गिरकर घायल हो चुके हैं। कभी और कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
नगर की गलियां टूटी पड़ी है और कूड़े के अंबार लगे हुए हैं जिससे बीमारियों का संकट गहरा सकता है।
वही नगर वासियों का कहना है ।कि क्षेत्र के सभासद अनवर खान उर्फ बबलू क्षेत्र में वोट लेने के बाद घूमने तक नहीं आया। सभासद की लोग जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट



