पुरानी रंजिश को लेकर महिला को पीटा एनसीआर दर्ज*
मेरापुर फर्रुखाबाद।
क्षेत्र के गांव देवरा निवासी बहादुर सिंह की पत्नी शकुंतला देवी के साथ पुरानी रंजिश को लेकर जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव मुगराहार निवासी देवकी नन्दन एवं देवरा निवासी सत्येंद्र सिंह ने मारपीट कर दी। जिससे शकुंतला
गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शकुंतला को उपचार के लिए सीएचसी मोहम्दाबाद भेज दिया।
पुलिस ने वहीं उक्त दोनों लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
मौके पर पहुंचकर उक्त देवकीनंदन को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट
