TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

नहीं थकेंगे,स्वच्छ करेंगे* *नहीं रुकेंगे, स्वच्छ करेंगे


अमावस्या के शुभ अवसर पर
आज दिनांक:23-2-2020 को दशाश्वमेध घाट तथा गंगा तटीय क्षेत्रों प्रयागराज में  वृहद स्वच्छता, जल संरक्षण,पालीथीन मुक्त भारत के लिए जन-जागरण अभियान चलाया गया।
 प्रांत संयोजक गंगा विचार मंच काशी प्रांत एवं सदस्य राज्य महिला आयोग *अनामिका चौधरी* ने कहा कि माघ मास के समापन के साथ ही सभी देवी देवता,साइबेरियन पक्षियों का प्रयागराज से जाना शुरू हो गया लेकिन हम सभी सवयं-सेवक जीवनदायिनी मॉं गंगा की अविरलता एवं निर्मलता,स्वच्छता ,जल संचयन, वृक्षारोपण, जैविक खेती एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करते रहना है।
*पालीथीन मुक्त भारत बनाना है*



नीलम शुक्ला, नेहा केशरी, मृणाली मिश्रा,सुमन बाला,आस्था तिवारी, शीतल शुक्ला ने गंगा तटीय क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को बताया कि पालीथीन हमारे पर्यावरण के लिए प्रदूषण का बहुत बड़ा स्त्रोत बन चुका है, सभी को पालीथीन से मुक्ति के लिए एक- एक व्यक्ति को स्वयं जागरूक करना होगा विशेष रूप से गंगा के आसपास के लोग।
*जल संरक्षण एवं उसका संचयन करना है!*
दारागंज, जीटी रोड पर सोमनाथ मिश्रा, अन्नू निषाद, विजय केशरी,दिनेश श्रीवास्तव,राकेश मिश्रा आदि ने जल संरक्षण एवं उसके संचयन के लिए रैली निकाल कर संदेश दिया।
अभियान में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राम सूरत सिंह चौहान, श्याम बहादुर, प्रेमशंकर शुक्ला, कमलाकर दुबे, कैप्टन सुनील निषाद, नीलम शुक्ला,नेहा केशरी, आस्था तिवारी,शीतल शुक्ल, मृणाली मिश्रा, सुमन बाला, सोमनाथ मिश्रा, अन्नू निषाद, विजय केशरी, राहुल मिश्रा, शनि निषाद,अभिषेक यादव, जेनीश निषाद,ओम प्रकाश यादव,ओम प्रकाश शर्मा,आशुतोष श्रीवास्तव,दिनेश श्रीवास्तव, कमल वर्मा,राकेश मिश्रा,केशव पांडे,पवन के साथ क्षेत्रीय लोगो भी शामिल रहे।
*रिपोर्ट मोहम्मद साबिर*