TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मोरसंड के मुखिया व मुखिया पति एवं पंचायत सचिव चार सौ बीसी की पराकाष्ठा को छोड़ दिए पीछे, वार्ड सदस्य का फर्जी हस्ताक्षर कर पदाधिकारी को दे दिए फर्जी शपथ पत्र



#प्रखंड विकास पदाधिकारी मुखिया व मुखिया पति एवं पंचायत सचिव पर करें 420 का मुकदमा,वरना एक सप्ताह के अंदर होगा आंदोलन :- भाकपा-माले*

*#कई महीनों से पूसा प्रखंड विकास पदाधिकारी व डी०डी०सी० को मुखिया व मुखिया पति एवं पंचायत सचिव पर कार्रवाई के लिए वार्ड सदस्य दे रहे अर्जी़, लेकिन फलाफल शून्य*


ताजपुर /पूसा /समस्तीपुर ।। समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड 
के भाकपा-माले मोरसंड पंचायत कमिटी की बैठक मोरसंड गांव हुई। जिसकी अध्यक्षता भाकपा-माले पंचायत सचिव रामविलास पासवान व पर्यवेक्षण भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से मोरसंड पंचायत के वार्ड संख्या 10 अंतर्गत फर्जी शपथ पत्र पर वार्ड सदस्य का फर्जी हस्ताक्षर कर पदाधिकारी को देकर मुखिया व



मुखिया पति एवं पंचायत सचिव ने चार सौ बीसी की पराकाष्ठा को पीछे छोड़ दिया। साथ ही छलपूर्वक वार्ड सदस्य से नल- जल योजना की राशि की अवैध निकासी भी मुखिया व मुखिया पति एवं पंचायत सचिव ने मिलकर की। सिर्फ़ काग़जी दिखावा के लिए चार सौ बीसी का खेल मुखिया व मुखिया पति एवं पंचायत सचिव ने वार्ड सदस्य सकिन्द्र दास व उस वार्ड, पंचायत के लोगों के साथ खेला। भाकपा-माले पूसा प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग करती हैं कि मोरसंड मुखिया व मुखिया पति एवं पंचायत सचिव पर आईपीसी की धारा 420 का मुकदमा करें वरना एक सप्ताह के अंदर भाकपा-माले आंदोलन करेगी।इसके साथ ही बैठक में मोरसंड पंचायत अंतर्गत किए गए या किए जा रहे सभी मनरेगा योजनाओं की जांच कराने, मोरसंड के ही राजकुमार पासवान (2) डीलर के द्वारा राशन वितरण में की जा रही धांधली व मनमानी पर रोक लगाने, भाकपा-माले का 25 फरवरी को होने वाले विधानसभा घेराव की तैयारी पर विस्तार से विचार - विमर्श की गई ।
 बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि मोरसंड के  वार्ड संख्या 10 के वार्ड सदस्य का फर्जी शपथ पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर करना संगीन मामला है, वार्ड सदस्य कई महीनों से कार्रवाई के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दे रहे है लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी इस संगीन मामले पर कार्रवाई नहीं कर रहे। मोरसंड मुखिया व मुखिया पति एवं पंचायत सचिव पर 420 का मुकदमा न करके प्रखंड विकास पदाधिकारी भ्रष्टाचार व अवैध कार्यों को बढ़ावा दे रहे है ऐसा प्रतीत हो रहा है। इसके साथ ही मोरसंड के ही राजकुमार पासवान डीलर(2) के द्वारा राशन वितरण में की जा रही धांधली व मनमानी चरम सीमा पर है।  डीलर के द्वारा उचित मूल्य व उचित समय पर राशन का वितरण न करना, वजन में गड़बड़ी करना, उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करना शामिल हैं। भाकपा-माले मांग करती है कि मोरसंड मुखिया व मुखिया पति एवं पंचायत सचिव पर आईपीसी की धारा 420 का मुकदमा करें व डीलर की धांधली, मनमानी रोक लगाया जाए अन्यथा एक सप्ताह के अंदर भाकपा-माले आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेवारी प्रखंड विकास पदाधिकारी की होगी । उन्होंने मोरसंड पंचायत के मनरेगा योजनाओं की जांच की भी मांग की है। मोरसंड पंचायत में मुखिया पति कोई भी सरकारी योजनाओं से व्यक्तिगत तौर पर 20% कमीशन पहले निजी चेक के माध्यम से चेक लेते हैं तब सरकारी राशि का चेक मुखिया पति देते हैं । इस तरह यदि कमीशन की बात करें तो पूरे पंचायत में सरकारी योजनाओं से 45-50% कमीशन ही लिया जाता है। मोरसंड पंचायत में अब तक कितनी अनियमितताएं उजागर हुई लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी अक्षम साबित हो रहे हैं कार्रवाई करने में। मौके पर रविन्द्र सिंह, महेश सिंह, अखिलेश सिंह, पप्पू सिंह,राजाराम सिंह, कृष्ण कुमार इत्यादि मौजूद थे।।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट