स्कूल में बच्चो को मास्क बांट किया जागरूक,दिए सुझाव 0-किसी भी बीमारी से बचने के लिए स्वच्छता व जानकारी जरूरी-अली आजम
ब्यूरो रिपोर्ट: पवन कुमार यादव
देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर स्थित एम.एस. एन. एन. कालेज में छात्र/ छात्राओ को मास्क बांटकर कोरोना वायरस से बचने के लिए सुझाव दिये गए।वही शासन के आदेशानुसार
कॉलेज के प्रबन्धक अली आजम अहमद ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी बीमारी से बचने के लिए स्वच्छ्ता और जानकारी सबसे जरूरी होता है। वही उन्होने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने हाथों को साफ रखे,स्वच्छ कपड़े पहने । वही स्कूल की प्रधानाचार्या सबीहा खातून ने कहा कि इस समय हमेशा मुह पर मास्क पहनकर रहे। खाँसी व बुखार वाले लोगो से दूरी बनाकर रखे।आगर आपको बुखार,खाँसी हो तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें। कार्यक्रम के बाद कॉलेज को शासन के आदेशनुसार आगामी 22 तक बंद कर दिया गया।
इस दौरान अध्यापिका खुशबू जायसवाल,मीनू रावत,गुड़िया,श्वेता,विनय त्रिपाठी,मंगल शर्मा आदि मौजूद रहे।
