TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

*15 साल की किशोरी के पेट से 4 किलो 500 ग्राम बालों का निकला गुच्छा*


फर्रुखाबाद।

महज 15 वर्ष की एक किशोरी बचपन से अपने ही बालों को खा रही थी। उसके पेट में चार किलों बालों का गुच्छा एकत्र हो गया। जिससे बच्ची को पेट में समस्या होने लगी। जिस पर वह लोहिया अस्पताल में तैनात सर्जन चिकित्सक के पास पहुंची। जहां जांचे करने पर पता चला कि बच्ची के पेट में    चार किलो का बालों का गुच्छा एकत्र हो गया है। जिससे बच्ची की जान को भी खतरा बना हुआ था।
आनन फानन में चिकित्सक ने बच्ची का आॅपरेशन किया और बालों के गुच्छे को पेट से बाहर निकाला। अभी बच्ची  लोहिया अस्पताल में भर्ती है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम मई रसीदपुर  निवासी सुनील कुमार की 15 वर्षीय बेटी शिवानी पांच साल की उम्र में ही अपने बाल खाने लगी थी। जिसकी बजह से उसके पेट में बाल एकत्र होने लगे थे। उसकी यह आदत सी हो गई थी। दस वर्षो बाद जब उसके पेट में समस्या हुई  परिजनों ने लोहिया अस्पताल में तैनात सर्जन डा0 इमरान अली को दिखाया। जिस पर चिकित्सक ने उसकी सारी जांचे करवाई। जब जाकर पता चला कि शिवानी के पेट में बाल एकत्र हो गये है। जिसकी बजह से उसे समस्या हो रही है। डा0 इमरान अली ने बताया कि आज शिवानी का लोहिया अस्पताल में आॅपरेशन किया। उनके साथ डा0 प्रदीप सिंह भी मौजूद रहे। डा0 प्रदीप ने शिवानी  को बेहोश किया और आॅपरेशन के बाद होश में लाया। वहीं डाॅ. अभिषेक चतुर्वेदी ने डाॅ. इमरान अली का आॅपरेशन में काफी सहयोग किया। उन्होने यह भी बताया कि समय रहते बच्ची का आॅपरेशन कर दिया गया। बिना आॅपरेशन के बच्ची की जान भी जा सकती थी। शिवानी का लोहिया अस्पताल में उपचार जारी है। शिवानी के परिजनों ने चिकित्सक को बधाई भी दी है।
सरकारी चिकित्सकों को बदनाम करते हैं लोग, लोहिया में होते हैं गंभीर आॅपरेशन
फर्रुखाबाद डाॅ. राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में गंभीर रोगों का सकुशल इलाज किया जाता है। वहीं लोग सरकारी चिकित्सालय होने की बात कहकर मरीजों को इधर-उधर भटकाने में लगे रहते हैं। आज लोहिया अस्पताल में पहली बार सर्जन इतना बड़ा आॅपरेशन सफल हुआ जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं। वही लोग चिकित्सकों पर  लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करते हैं तो कहीं तोड़-फोड़ करने से नहीं चूकते हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट